सिद्धार्थनगर। सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। ठंड के कारण लोगों की हड्डियों में दर्द और मांसपेशियों में जकड़न की समस्या बन रही है। खासतौर से बुजुर्गों और महिलाओं में यह समस्या ज्यादा है। इस तरह के मरीज सरकारी व निजी अस्पतालों में बढ़ रहे हैं। चिकित्सक मरीजों को उपचार देने के साथ ही ठंड से बचाव करने की सलाह दे रहे हैं।
जिले में ठंड बढ़ने और शीतलहर चलने से हड्डी के रोगियों की संख्या बढ़ गई है। अस्पताल में हड्डियों के जोड़ों के दर्द, मांसपेशियों में जकड़न, पुरानी चोट के दर्द, कमर दर्द, घुटनाें व ऐड़ी के दर्द, गठिया बात आदि के मरीज बढ़ गए हैं। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में प्रतिदिन 1400 से 1500 मरीज आ रहे हैं। इसमें से अस्थि रोग विभाग में प्रतिदिन लगभग 150 से 200 मरीज आ रहे हैं, इसमें 30 प्रतिशत से अधिक गठिया के मरीज हैं।
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विमल द्विवेदी का कहना है कि ठंडा मौसम होने से मांसपेशियों और नसों में सिकुड़न होने लगती है, जिसे हड्डियों के जोड़ों और मांसपेशियों में खिंचाव होने के कारण दर्द होता जाता है। बुजुर्ग और महिलाओं को इस तरह