उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की बैठक रविवार को बीएसए कार्यालय परिसर में आयोजित हुई। इसमें सुप्रीम कोर्ट के फैसले की सराहना करते हुए शिक्षामित्रों के हक के लिए निरंतर संघर्ष करने की रूपरेखा बनाई गई।
बैठक में बस्ती मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र शुक्ला ने कहा कि शिक्षामित्र किसी के बहकावे में न आएं। संगठन के संघर्ष से ही समस्याएं दूर होंगी। प्रांतीय उप महामंत्री ने कहा कि हाईकोर्ट के 12 सितंबर के आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने स्थगित कर शिक्षामित्रों की पूर्व की स्थिति को बहाल कर दिया है।
शिक्षामित्रों की लड़ाई संगठन वर्ष 2001 से लड़ता आ रहा है। यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। सभी सदस्य 24, 25 व 26 फरवरी की सुनवाई में तन-मन-धन से लग जाएं। संगठन की हर हाल में जीत होगी। बैठक में पहुंचे बीएसए ने शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी, मो. यूनुस, यशवंत सिंह, देवकी नंदन त्रिपाठी, सूर्यकुमार, सच्चिदानन्द सिंह, अमित सिंह, मनोज कुमार, सत्यभामा मिश्रा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता इंद्रजीत यादव व संचालन जयप्रकाश विश्वकर्मा ने किया।