सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन व एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने होली त्योहार व रमजान माह ईद-उल-फितर के दृष्टिगत व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कस्बा डुमरियागंज मे पैदल मार्च किया। उन्होंने थाना डुमरियागंज पुलिस के साथ कस्बा के मुख्य मार्ग पर मार्च कर आम जनमानस को सुरक्षा का एहसास कराया गया। साथ ही शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
डीएम-एसपी ने मार्च कर सुरक्षा का कराया एहसास : भारतभारी। डुमरियागंज कस्बे में डीएम शिवशरणप्पा जीएन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने शुक्रवार को पैदल मार्च किया। अधिकारियों ने थाना डुमरियागंज पुलिस बल के साथ मिलकर कस्बे की सड़कों पर गश्त की। इस दौरान आम जनता को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस पैदल मार्च में क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा और डुमरियागंज प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।