फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मौसम बदलने से एलर्जी और वायरल संक्रमण के मरीज बढ़े

Thu, 12 Feb 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बढ़नी। बढ़नी और आसपास के क्षेत्रों में मौसम में हो रहे लगातार बदलाव से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। दिन में तेज धूप और रात में ठंडी हवाओं के कारण तापमान में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस कारण सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी, एलर्जी और वायरल संक्रमण जैसी बीमारियों के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी में इन दिनों रोजाना सैकड़ों मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों की संख्या अधिक है। डॉक्टरों का कहना है कि बदलते मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे वायरस और बैक्टीरिया जल्दी असर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि इस समय सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोगों को ठंडे पेय पदार्थों से परहेज करना चाहिए, गुनगुना पानी पीएं और शरीर को ढककर रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें