बरहज। क्षेत्र के कटइलवा के सोनावे मंदिर परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर हनुमान जयंती के अवसर और सत्र शुभारंभ पर अखंड रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया था।
बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका ने हवन-पूजन के साथ नवीन सत्र का शुभारंभ कराया। जबकि कार्यक्रम में मेधावी छात्रों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। सोनावे मंदिर परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में आचार्य संगम तिवारी, प्रभाकर पांडेय के नेतृत्व में अखंड रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया। जिसका बृहस्पतिवार को हवन-पूजन के साथ समापन किया गया।