फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: उमड़ी आस्था...माता अंजनी के लाल के गूंजते रहे जयकारे

विज्ञापन
हनुमान जयंती पर की गई सजावट।
विज्ञापन
देवरिया। हनुमान जन्मोत्सव बृहस्पतिवार को श्रद्धा व विश्वासपूर्वक मनाया गया। मंदिरों से लेकर घरों तक में बाल हनुमान का पूजन अर्चन हुआ। गोधूलि बेला में हनुमान जी के अवतरित होते ही घंटा घड़ियाल की ध्वनि से मंदिर परिसर गूंज उठे। भजन कीर्तन के सुर में श्रद्धालु डूब गए। चहुंओर आनंद का माहौल रहा।
विज्ञापन

जिला पंचायत परिसर स्थित सिद्धपीठ मंगलेश्वर धाम मनोकामनापूर्ण हनुमान मंदिर में सुबह से ही तैयारी शुरू हो गई। साफ सफाई कर मंदिर को सजा लिया गया। शाम पांच बजे से भजन कीर्तन शुरू हो गया। जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने हनुमान जी की आरती कर प्रणाम किया। इसी के साथ सुंदरकांड का पाठ शुरू हो गया। पाठ के बाद हनुमान जी के भजन कीर्तन से मंदिर अंत में सभी ने भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर महंत मुकुरी बाबा, ज्योति शंकर तिवारी, राजू सैनी, शिवा दूबे, अमित सागर यादव, नवनीत यादव, मयंक पांडेय, सुयश यादव आदि उपस्थित रहे।
पंचमुखी हनुमान मंदिर देवरिया खास में पंडित युगुल किशोर तिवारी के नेतृत्व में हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। सभी ने हनुमान जी की आरती कर प्रणाम किया। इस अवसर पर पंडित धनंजय पांडेय आदि उपस्थित रहे। श्री मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर देवरिया खास में महंत परमात्मा दास के नेतृत्व में हनुमान चालीसा का पाठ के साथ हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन

अंजनी माई मंदिर में गूंजते रहे भजन के सुर : अंजनी माई मंदिर नेहरू नगर में पुजारी रामगोपाल शर्मा नेतृत्व में उत्सव आयोजित हुआ। हनुमानजी मां अंजनी की गोद में अवतरित हुए। अवतरित होते ही लोग खुशी से झूम उठे। चारों ओर खुशी का आलम रहा। हनुमानजी की ज्योति जलाई गई। इस अवसर पर अनुराग शर्मा, विकास शर्मा आदि उपस्थित रहे।
हनुमान जयंती पर मंदिरों में हुआ भजन कीर्तन : भाटपार रानी। हनुमान जयंती पर बृहस्पतिवार को नगर व क्षेत्र में स्थित अनेक हनुमान मंदिरों पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। अनेक जगहों पर सुंदरकांड का पाठ कर हवन आदि किया गया। कई जगहों पर भंडारे का भी आयोजन हुआ जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भंडारे में शमिल हुए। भाटपार रानी नगर स्थित स्टेशन रोड हनुमान मंदिर, भवानी छापर, खामपार, संवरेजी, टीकमपार, सरया, चकिया कोठी आदि अनेक स्थानों पर हनुमान मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन में भाग लिया और हनुमान जयंती मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें