सिद्धार्थनगर। चिल्हिया थाना क्षेत्र धुसरी खुर्द गांव निवासी प्रभुनाथ गौतम (26) पुत्र जयराम की मौत की गुत्थी हत्या और हादसे के बीच उलझ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीने में और कान एक तरफ के हिस्से के पर गंभीर चोट के साथ ही डूबने से मौत की बात सामने आई है। वहीं, परिवार भी हत्या की आशंका जाहिर कर रहा है। क्राइम सीन की बात करें तो वहां की परिस्थिति भी केस को उलझाने और दोनों तरफ सोचने पर विवश करने वाली है। क्योंकि, वह सीने और कान के हिस्से पर गंभीर चोट के साथ मुंह के बल पड़ा था। वहीं, क्षतिग्रस्त बाइक और मोबाइल आसपास मिला है। पुलिस भी इसमें उलझ गई है और अभी किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंचा पा रही है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के धुसरी खुर्द गांव निवासी प्रभुनाथ गौतम (26) पुत्र जयराम माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल काॅलेज में एक वर्ष से आउटसोर्स वार्डबॉय के पद पर कार्यरत था। शनिवार रात मेडिकल कॉलेज से घर के लिए निकला था और परिवार को जानकारी भी दी थी। लेकिन, पूरी रात घर नहीं पहुंचा। सुबह अहिरौली गांव के पास नहर में उसकी लाश मिली। परिवार ने हत्या की आशंका जाहिर की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर केस की दिशा तय होनी थी लेकिन, रिपोर्ट आने के बाद गुत्थी सुलझने के बजाय उलझ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबने से होना पाया गया है। इसके लिए कान के एक हिस्से और सीने पर गंभीर चोट होने की बात भी सामने आई है। जैसा की पुलिस बता रही है।
वहीं, परिवार के लोग इस घटना को हत्या मान रहे हैं। मृतक के पिता जयराम ने बताया कि जब वह पहुंचे तो बेटे की लाश को मोर्चरी में पहुंचा दिया था। लेकिन, घटना स्थल पर बाइक और मोबाइल अलग थी। चोट और उसकी लाश जिस हिसाब थी, बेटे की हत्या की गई है। मारने के बाद उसे गिर दिया गया है। उसने इस मामले में जांच करके कार्रवाई की मांग की है।
-
परिस्थितियों से खड़े हो रहे सवाल
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्रभुनाथ मुंह के बल पड़ा हुआ था। मृतक के शरीर, चेहरे, सिर और गले में चोट के निशान के साथ-साथ पूरा शरीर भीगा हुआ था। वहीं, बाइक और उसका मोबाइल किनारे पड़ा था। जैसे कि किसी ने सुरक्षित फेंक दिया गया हो। बाइक भी क्षतिग्रस्त थी, लेकिन लाश बाइक से अलग थी। अगर हादसा हुआ तो बाइक गिरने से कहीं न कहीं मृतक का हाथ-पैर दबा हुआ मिलता। जबकि, मौके पर ऐसा कुछ नहीं था। फिलहाल यह क्राइम सीन बता रहा है। पुलिस की जांच में सही तथ्य सामने आया है।
-
यह है घटनाक्रम
चिल्हिया था
वह गांव के ही एक परिवार पर आरोप लगा रहे थे, लेकिन नामजद तहरीर नहीं दिया था।
मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की बात सामने आई है। इसके साथ ही सीने में और कान के एक तरफ गंभीर चोट आई है। फिर भी हर पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मयंक द्विवेदी, सीओ शोहरतगढ़