फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चार बच्चों से नाता तोड़ दिल्ली चली गई मां

Fri, 08 May 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के खखरा गांव में चार बच्चों की मां उन्हें रोता-बिलखता छोड़कर दिल्ली चली गई। यह घटना रिश्तों और ममता को लेकर कई सवाल छोड़ गई। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार सुबह मामला थाने पहुंचा। वहां महिला ने साफ कह दिया कि वह अपनी मर्जी से पति और बच्चों को छोड़कर दिल्ली जा रही है और अब उसका इन लोगों से कोई रिश्ता नहीं रहेगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, करीब 15 वर्ष पहले दोनों की शादी हुई थी। शादी के बाद पति दिल्ली में नौकरी करने लगा। कुछ साल बाद पत्नी भी उसके साथ दिल्ली चली गई। पुलिस के अनुसार दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे। इसी दौरान महिला का किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध हो गया। बाद में विवाद बढ़ता गया। इधर परिवार बढ़ता रहा। चार बच्चे हुए, लेकिन पति-पत्नी के रिश्तों में दरार गहराती चली गई। मामला थाने तक पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझाने की कोशिश की। कुछ देर बातचीत भी चली, लेकिन महिला अपने फैसले पर अड़ी रही। जब वह थाने से बाहर निकली तो बच्चे उससे लिपट गए। वहां मौजूद लोग भी यह दृश्य देखकर भावुक हो उठे। कई ग्रामीणों ने महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह बच्चों को रोता छोड़कर चली गई।
विज्ञापन

मजदूरी कर परिवार चलाने वाले इस पिता के लिए अब चार छोटे बच्चों की परवरिश आसान नहीं होगी। खासकर दो साल के मासूम को संभालना बड़ी चुनौती बन गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें