संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। उसका बाजार नगर क्षेत्र से होकर गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग में बरसात में बने गड्ढे को विभाग ने भरकर आवागमन के लिए सुलभ कर दिया है। काफी दिनों से इसकी मांग चल रही थी। राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण प्रक्रियाधीन है, अभी बाईपास बनने में भी समय लगेगा।
मदनपुर, भिटिया, तेतरी बुजुर्ग, उसका, सुगही, कोल्हूआ समेत लगभग तीन दर्जन गांवों के अलावा बृजमनगंज और गोरखपुर जाने के लिए यही मुख्यमार्ग है। जो बरसात के बाद गड्ढों में तब्दील हो चुकी थी। इसके निर्माण के लिए स्थानीय लोगों के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने मांग की थी। इस संबंध में एनएचएआई के एई जयशंकर सिंह ने बताया कि लगभग सात किलोमीटर की सड़क जो वर्तमान में मुख्य मार्ग है, इसे गड्ढामुक्त कर दिया गया है। जब तक बाईपास सड़क का निर्माण नहीं होता है तब तक आवागमन सुचारु रूप से करने के लिए इसे दुरुस्त करा दिया गया है। सड़क निर्माण होने पर क्षेत्र के पंकज अग्रहरि, मनीष अग्रहरि, राहुल सिंह, प्रदीप जायसवाल, अशोक गुप्ता आदि ने खुशी जताई है। बता दें कि अभी तक इस सड़क में बने गड्ढों से होकर गुजरने के दौरान राहगीरों को सांसत झेलनी पड़ रही थी। साथ ही हादसे का खतरा बना रहता था।
उसका बाईपास के बाद बनेगी यह सड़क: एनएच द्वारा निर्मित किए जा रहे आठ किमी लंबे उसका बाईपास का निर्माण पूरा होने के बाद ही इस सड़क का निर्माण होगा। एनएच द्वारा इस सड़क का निर्माण कर पीडब्ल्यूडी को हैंडओवर कर दिया जाएगा। इसके बाद ही इस सड़क के मरम्मत व पुर्ननिर्माण की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी की होगी। बता दें कि पांच वर्ष से इस सड़क के क्षतिग्रस्त होने के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।ढ