फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री का जोरदार स्वागत किया जाएगा

Thu, 17 Mar 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय पर्यटन मंत्री डॉ. महेश शर्मा के कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को भाजपा के जिला कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष राम कुमार कुंवर ने बताया कि सुबह दस बजे उसका बाजार में जोरदार स्वागत किया जाएगा और उसके बाद जिला मुख्यालय व बर्डपुर में भी भाजपाई, केंद्रीय मंत्री का अभिवादन करेंगे।
विज्ञापन

कपिलवस्तु में वह वौद्ध संग्रहालय का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।
बाद में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में भी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को जिम्मेदारियों बांटी गईं। इस दौरान बृज विहारी मिश्र, गोविंद माधव, राधेरमण त्रिपाठी, परमात्मा पांडेय, भुवनेश्वर, तेजू विश्वकर्मा, कन्हैया पासवान, आशीष, श्याम सुंदर मित्तल आदि मौजूद रहे। बैठक के बाद पार्टी पदाधिकारियों ने कपिलवस्तुु पहुंच आयोजन स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें