फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पारा 41 डिग्री के पार... झुलसाने लगी पछुआ हवा

Mon, 15 Apr 2024 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार अधिकतम व न्यूनतम तापमान में हो रही वृद्धि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। दिनोंदिन बढ़ती गर्मी के बीच सोमवार को पारा 41 डिग्री के ऊपर पहुंच गया। इस दौरान चल रही पछुआ हवा ने घर से बाहर निकलने वालों को झुलसाने लगी है। पूरे दिन लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी गर्मी और बढ़ सकती है। अभी गर्मी से राहत मिलने के आसार नही है।
अप्रैल के दूसरे सप्ताह की शुरुआत में मौसम का मिजाज बदल गया था। जिससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही हैं। वही सोमवार सुबह से ही गर्मी का अहसास होने लगा। दिन चढ़ने के साथ गर्मी का असर बढ़ता गया। दिन का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री पर पहुंच गया। पूरे दिन उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में पारा और भी अधिक पहुंच सकता हैं। हवा के कम दबाव की वजह से काफी तेज पछुआ हवा चलेगी। उसकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर तक पहुंच सकती है। गर्मी चढ़ने के साथ ही तेज हवा चलने से लू का भी प्रकोप बढ़ता जा रहा है। दिन के 11 बजे के बाद गर्मी का आलम यह कि लोग घरों से बाहर निकलने में परहेज करते दिख रहे हैं। लगातार बढ़ती गर्मी से बचाव के लिए लोग मुंह को बांध कर घर से बाहर निकल रहे हैं। कई इलाकों में लोग दिन के दस बजे के बाद छाता हाथ में लेकर निकल रहे हैं। ताकि वे गर्मी से खुद को बचा सके। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज की गई। जबकि हवा भी 20 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से चलता रहा। इससे लोगों को पूरे दिन लू के थपेड़े सहते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कई दिन से पारा 40 डिग्री के पार रहा
आंकड़ों की मानें तो पिछले कई दिनों से जिले का अधिकतम तापमान 40 के पार बना रहा है। इस बीच न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पारा लगातार बढ़ने के कारण गर्मी से युवा, बच्चे, बूढ़े, महिलाएं बेहाल नजर आ रहे हैं। पारा चढ़ने के साथ ही दस्त व अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें