फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: झुलसा रही गर्मी, बढ़े डिहाइड्रेशन के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
-बच्चों से लेकर हर उम्र के लोग हो रहे शिकार
विज्ञापन

-माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल में प्रतिदिन पहुंच रहे तीन से चार सौ मरीज
-बुखार उल्टी दस्त के मरीजों को सबसे अधिक समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गर्मी अधिक पड़ रही है। लू से भी राहत नहीं है, और तपिश भी झुलसाने वाली है। सोमवार सुबह से ही माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ गई। ओपीडी में सबसे अधिक डिहाइड्रेशन, उल्टी, दस्त, चक्कर आने और शरीर में कमजोरी आने जैसे मरीजों की संख्या अधिक थी। गर्मी बढ़ने से मेडिसिन विभाग के ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई हैं।
मेडिसिन विभाग के डॉ. गौरव दुबे ने बताया कि इस बार अप्रैल में गर्मी पिछले वर्षों के मुकाबले अधिक है। पहले डिहाइड्रेशन, डायरिया की समस्या मई-जून में अधिक होती थी, लेकिन गर्मी अधिक होने से लोगाें को यह समस्या अभी से सताने लगी है। ऐसे में लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दी जा रही है, जबकि हल्का व सुपाच्य भोजन लेने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान का यह अंतर लोगों को बीमार बना रहा है। पाचन शक्ति कम होने से उचित पोषण नहीं होता। रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से बीमारियां घेर लेती हैं। तापमान अधिक होने से भटकाव, भ्रम, चिड़चिड़ापन, तेज सिरदर्द, बेहोशी, मांसपेशियों में ऐंठन, दिल की धड़कन बढ़ने की समस्याएं होने लगती हैं।
मेडिकल कॉलेज के पीआईसीयू में एक सप्ताह में 22 से 23 मरीज भर्ती हो रहे हैं, जबकि इमरजेंसी में भी गर्मी से संबंधित मरीज आ रहे हैं।

हीट स्ट्रोक से बचाव के उपाय

-ढीले, हल्के रंग के सूती वस्त्र पहनें, खूब पानी पीएं।
-तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर से परामर्श लें।
-ओआरएस का घोल या नींबू पानी का सेवन करें।
-ज्यादा तला-भुना हुआ खाने से बचें, दिन में तीन से चार लीटर पानी पिएं।
-मौसमी फलों का सेवन करें।
-खानपान में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
-हल्का एवं सुपाच्य भोजन लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें