पथरा। ठंड बढ़ने के साथ ही ताल में दूर-दराज से प्रवासी पक्षियों का आगमन शुरू हो गया है। इस ताल में हर साल नवंबर माह में विदेशी पक्षियों का आना शुरू हो जाता है जो मार्च माह तक ताल में डेरा डाले रहते हैं।
मिठवल ब्लाक के पथरा कस्बे से एक किमी उत्तर 53 हेक्टेयर में फैले विशालकाय ताल में हर साल ठंडक में देश विदेश की हजारों प्रजाति के पक्षी ताल में पहुंचे हैं, जिनके कलरव से ताल गुलजार रहता है। इस साल नवंबर माह लगते ही प्रवासी पक्षियों का आगमन समय से शुरू हो गया है, लेकिन इनकी संख्या पिछले सालों के मुकाबले अभी बहुत कम है, क्योंकि अभी इनके लिए सर्दी बहुत कम है। सर्दी बढ़ने पर इनकी तादाद बढ़ेगी।