फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बारिश के बाद खिली धूप से बढ़ी उमस

विज्ञापन
शहर के अशोक मार्ग पर चिल्लाती धूप में स्कूटी पर हेलमेट के अंदर दुपट्टे से चेहरे को ढक कर जाती य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में एक दिन पहले हुई बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम ने फिर करवट ली। सुबह से ही तेज धूप खिली रही, जिससे गर्मी और उमस का प्रभाव एक बार फिर महसूस किया गया। वहीं मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं। शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप खिल गई। धूप खिलने के साथ ही उमस भी बढ़ने लगी।
गर्मी व उमस से पूरे दिन लोग पसीने तरबतर होते रहे। सूर्य की तीखी धूप से सुबह 10 :00 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा छा गया। गर्मी में हर कोई परेशान दिखाई दे रहा था। सड़कों पर पूरे दिन एक दो वाहन ही दिखाई दिए। इससे उमस का और भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में कुछ समय तक बादल जरूर छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन

नमी और गर्मी के कारण दिनभर उमस भरा माहौल बना रहा, जिससे लोगों को असुविधा हुई। तीन-चार दिन की राहत के बाद मौसम में यह बदलाव दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 20 जुलाई तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस सप्ताह बारिश होने का आसार नहीं है। उसके बाद ही मौसम में बदलाव होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें