फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पुरवाई और हल्के बादलों से घटी तपिश, बढ़ गई उमस

Mon, 27 Apr 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में रविवार की सुबह से पूरवा हवा और आसमान में रुक-रुक कर छा रहे बादल ने सूरज की तपिश को भले ही थोड़ा कम कर दिया, लेकिन उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने एक दो दिन बाद तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक तापमान में कमी आने की संभावना जताई है। इसके बाद गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

जिले में तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। 15 अप्रैल के बाद तापमान में चढ़ाव उतार शुरू हो गया। अब तक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच चुका है। मौसम वैज्ञानिकों ने अभी 45 डिग्री तक पारा पहुंचने की आशंका जताई है। चल रही लू का असर कुशीनगर में एक से दो दिनों तक राहत की संभावना कम है।
कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया की मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि निचले क्षोभ मंडल में चल रहीं गर्म पछुआ हवाएं और आंतरिक महाराष्ट्र के आसपास बने प्रतिचक्रवात के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते दिन के साथ रात में भी गर्मी बनी हुई है।
विज्ञापन

अगले दो दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। सोमवार को जिले में तेज गर्म हवाएं चलने और तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। 28 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव के आसार हैं। एक मई से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश शुरू होगी, जो धीरे-धीरे पूर्वी हिस्सों की ओर बढ़ेगी। इसके प्रभाव से तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें