फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हैंडपंप खराब.... कैसे बुझे लोगों की प्यास

Sat, 04 Apr 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी। नगर पंचायत बढ़नी क्षेत्र में जगह-जगह लगे इंडिया मार्का हैंडपंप बदहाली का शिकार हैं। कई हैंडपंप या तो पूरी तरह खराब पड़े हैं या फिर उनसे दूषित पानी निकल रहा है। इससे लोगों को पीने के पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में नगर पंचायत को कई बार अवगत कराया, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी है। इस गर्मी में हैंडपंप की खराबी बड़ी मुसीबत बन सकते हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत बढ़नी के विभिन्न वार्डों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इंडिया मार्का हैंडपंप लगाए गए थे। शुरुआती दिनों में लोगों ने इनका लाभ भी उठाया, लेकिन खराब होने के बाद इनके मरम्मत में जिम्मेदारों की रुचि नहीं दिखी। हालात यह हैं कि नगर के मुख्य मार्गों के साथ-साथ वार्डों में लगे अधिकांश हैंडपंप सूख चुके हैं या फिर गंदा पानी दे रहे हैं, जिसके उपयोग से लोग बच रहे हैं। मिल कॉलोनी समेत अन्य वार्डों में लगभग आधा दर्जन से अधिक इंडिया मार्का हैंडपंप जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं। नगर के मनोज कश्यप, बबलू, रामदीन, रामकुमार सहित दर्जनों लोगों ने इंडिया मार्का हैंडपंपों को शीघ्र दुरुस्त कराने की मांग की है।
इस संबंध में अधिशासी अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि नगर क्षेत्र में लगे इंडिया मार्का हैंडपंपों को चिह्नित किया जा रहा है। धन उपलब्ध होते ही सभी खराब हैंडपंपों की मरम्मत करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें