फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पंपिंग सेट के इंजन में फंसे पानी पीने गई किशोरी के बाल, गंभीर

Wed, 04 Dec 2024 11:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के मल्हवार गांव में मंगलवार सुबह पंपिंग सेट पर पानी पीने गई कुमकुम पुत्री अजोरे (16) का बाल इंजन में फंस गया और वह घायल हो गई।
विज्ञापन

घायल कुमकुम को परिजन वेवां सीएचसी ले गए। डाक्टरों ने हालत नाजुक देख बस्ती रेफर कर दिया। बस्ती सेे डाक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। मल्हवार गांव के पश्चिम उत्तर तरफ पीडब्ल्यूडी रोड से नहर तक मनरेगा से मिट्टी पटाई का काम कराया जा रहा है। काम करते समय प्यास लगने पर वह बगल के खेत में पंपिंग सेट से पास पानी पीने गई थी, जहां उसका बाल इंजन में फंस गया। कुमकुम की चीख सुन कर जब तक काम कर रहे मजदूर आते तब तक वह बेहोश हो गई।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी भनवापुर आलोक दत्त उपाध्याय ने बताया कि घायल कुमकुम मनरेगा में काम करने नहीं गई थी बल्कि अपने पिता के लिए भोजन लेकर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें