इटवा कस्बे में बांग्लादेश के पीएम का पुतला फूंकते भाजपा के कार्यकर्ता।
इटवा। बांग्लादेश के पीएम के संरक्षण में लगातार हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को इटवा चौराहे पर बांग्लादेश के पीएम मोहम्मद युनूस का पुतला फूंका। शिव शक्ति मंदिर इटवा से कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए इटवा चौराहा पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। भाजपा नेता संजय मिश्रा ने कहा कि बांग्लादेश में रह रहे मुस्लिम कट्टरपंथी वहां के हिन्दुओं का उत्पीड़न कर रहे हैं और उन्हें मार रहे हैं। उनकी दुकानों व घरों को लूट रहे हैं, और वहां की युनुस सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।
ऐसे में हम लोग अपने देश की सरकार से मांग करते हैं कि वह बांग्लादेश में रह रहे हिंदू समुदाय के लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम यथाशीघ्र उठाए। इस अवसर पर रामकृपाल चौधरी, विवेक श्रीवास्तव, रामेंद्रनाथ मिश्र, विंदराज गिरि, गोविंद सोनी, विरेंद्र दिवाना, पंडित सूर्य प्रकाश द्विवेदी, मदन यादव, रामबली चौधरी, पवन, कौशल त्रिपाठी, सदानंद मौजूद थे। संवादी