फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खैरा में दुल्हन को विदा कराने हेलीकॉप्टर लेकर पहुंचा दूल्हा

Thu, 30 Apr 2026 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बढ़नी ब्लाक क्षेत्र के खैरा गांव में हेलीकॉप्टर से दूल्हन देने आये बराती।  
विज्ञापन
तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के खैरा गांव में उस समय उत्सव जैसा माहौल बन गया, जब एक अनोखी बरात गांव पहुंची। इटवा ब्लाॅक से दुल्हन को लेने के लिए दूल्हा हेलीकॉप्टर से गांव आया। हेलीकॉप्टर के गांव के पास उतरते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। यह नजारा पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बढ़नी ब्लाॅक के खैरा बाजार के रहने वाले सुभाष चौधरी की पुत्री प्रियंका चौधरी का विवाह 28 अप्रैल को इटवा ब्लाॅक के जिगना शुक्ल गांव के रहने वाले राम अजोरे चौधरी के पुत्र राम लखन चौधरी के साथ हुआ। विवाह के बाद दूल्हा हेलीकाॅप्टर से खैरा बाजार अपनी दुल्हन को विदा कराने पहुंचा। सूचना मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों से लोग मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने हेलीपैड के आसपास बैरिकेडिंग की थी।
वहीं, पुलिस बल भी पूरी तरह मुस्तैद रहा, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में यह पहला अवसर है, जब कोई दूल्हा हेलीकॉप्टर से ससुराल पहुंचा हो। इसे गांव के लिए गर्व और खुशी का क्षण बताया जा रहा है। रामलखन चौधरी पुणे में स्टील के कारोबारी हैं।क
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें