फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में बेचने जा रहे थे सरकारी गेहूं

Thu, 18 May 2017 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
खेसरहा थाना क्षेत्र के ग्राम भेड़ौहा में गेहूं की जांच करते एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेसरहा। गरीबों में वितरण के लिए आए सरकारी खाद्यान्न को खुले बाजार में बेचने की कोशिश नाकाम हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर खेसरहा पुलिस ने भेड़ौहा गांव के पास से ट्रैक्टर टॉली पर लदा 59 कुंतल गेहूं बरामद किया। यह सामग्री गांव के ही कोटेदार की बताई जा रही है। एसडीएम व नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। कोटेदार से भी पूछताछ की, लेकिन समुचित जवाब नहीं मिल सका। ट्रैक्टर चालक समेत अनाज को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

घटना बुधवार देर रात की है। ग्राम पंचायत भेड़ौहा के राजस्व ग्राम मजोरा में सरकारी बोरे में रखा गेहूं बिक्री के लिए ले जाया जाता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची खेसरहा पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को चालक समेत कब्जे में ले लिया। पूछताछ के बाद ट्रॉली समेत खाद्यान्न को थाने लाया गया। सूचना पाकर एसडीएम डॉ. महेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार केशरीनंदन त्रिपाठी व पूर्ति निरीक्षक राजेश्वर प्रसाद भी थाने पर पहुंच गए।
कोटेदार को साथ लेकर अफसर मजोरा गांव पहुंचे। गोदाम का निरीक्षण किया तो अंदर चावल की बोरियां पाई गईं। जांच के दौरान कोटेदार अफसरों के सवालों का जवाब नहीं दे सका। एसडीएम के मुताबिक छानबीन की जा रही है। खाद्यान्न किसका है और कहां जा रहा था, पड़ताल के बाद संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें