फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोक फिर भी बंट रहा समाजवादी नमक

Thu, 18 May 2017 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पथरा क्षेत्र में सरकारी राशन की दुकान पर बंट रहा समाजवादी नमक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पथरा। प्रदेश सरकार की मनाही के बावजूद समाजवादी नमक का वितरण नहीं थम रहा। गुरुवार को मिठवल ब्लॉक के पथरा कस्बे में कोटे की दुकान से समाजवादी नमक का वितरण धड़ल्ले से हुआ। अनाज लेने आए कार्डधारकों को प्रति कार्ड एक किलो समाजवादी नमक दिया जा रहा था। विभाग ने जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

पूर्ववर्ती सरकार ने कोटे की दुकानों से वितरित होने वाले आयोडीन नमक के पैकेट को समाजवादी ब्रांड बनाकर बाजार में उतारा था। कोटे की दुकानों के माध्यम से ग्राहकों को उसका वितरण किया जाना था। सत्ता परिवर्तन के बाद नई सरकार ने समाजवादी नमक का वितरण रोक दिया। निर्देश दिया था कि अगर कहीं भी समाजवादी नमक है तो पैकेट से समाजवादी शब्द हटाने के बाद ही वितरित किया जाए। यह निर्देश जारी हुए एक माह से अधिक का समय बीत गया। मई से इस नमक की आपूर्ति भी बंद हो गई है। बावजूद कई कोटेदार समाजवादी नमक बांट रहे हैं। ग्राम पंचायत पथरा बाजार के कोटे की दुकान का भी यही आलम रहा। राशन के साथ ग्राहकों को समाजवादी नमक दिया जा रहा था। बदले में 10 रुपये लिए जा रहे थे। कई ग्राहकों ने इसका विरोध भी किया, मगर आपूर्ति मिलने का हवाला देकर नमक लेने की बाध्यता दी जाती रही।
गांव निवासी कुलदीप ने बताया कि कोटेदार के घर राशन लेने गया तो कोटेदार ने समाजवादी नमक के बदले 10 रुपया मांगा। जब असमर्थता जताई तो राशन देने से इनकार कर दिया। उधर, कोटेदार मुश्ताक की दलील थी कि विभाग से आपूर्ति में यही नमक मिला है तो वितरण करना मजबूरी है। इस बाबत वरिष्ठ विपणन निरीक्षक अश्विनी कुमार का कहना था कि इस बार कोटेदारों को केवल गेहूं-चावल ही दिया गया है। नमक का उठान नहीं किया गया। बावजूद समाजवादी नमक का वितरण हो रहा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें