फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी देख जानी सरकार की योजना

Fri, 22 Jul 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
प्रदर्शनी का अवलोकन करते स्कूली बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बर्डपुर स्थित आदर्श पब्लिक हाईस्कूल के प्रांगण में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से मेरा भारत बदल रहा है-आगे बढ़ रहा है विषय पर तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी शुक्रवार से आरंभ हुई। स्कूली बच्चों ने चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

चित्र प्रदर्शनी 23 जुलाई की शाम 5 बजे तक रहेगी। प्रदर्शनी अधिकारी कैलाश चंद्र मीना ने बताया कि चित्र प्रदर्शनी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समद्धि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, जन सुरक्षा, जन-धन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना, बेकिंग सेज में सुधार, सामाजिक सुरक्षा, नारी सशक्तिकरण, गरीब सशक्तिकरण, कौशल विकास व स्मार्ट सिटी सहित अन्य योजनाओं को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इस दौरान दीपेंद्र चौधरी, लक्ष्मीकांत, मिथिलेश, अनिरुद्ध, कविता पांडेय, खुशबु पांडेय, लक्षमण शर्मा, हर्ष सिंहल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें