फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की सरकार पर आज मुहर

Fri, 27 Nov 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्य पदों के लिए पहले चरण में जिले के 4 ब्लॉकों में मतदान शनिवार को होगा। शुक्रवार की शाम तक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चारों ब्लॉक मुख्यालयों से सुबह ही साजो-सामान के साथ मतदान दलों को बूथों की ओर रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

देर शाम तक सभी मतदान दलों ने बूथों की कमान संभाल ली थी। पुलिस फोर्स भी बूथों पर तैनात कर दी गई है। बाहरी दखल रोकने के लिए ब्लॉकों की सीमाओं पर शाम 5 बजे के बाद नाकेबंदी कर दी गई। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा। शाम साढ़े 4 बजे तक वोट पड़ेंगे।
जिले के कुल 14 ब्लॉकों में से नौगढ़, उसका, लोटन और बर्डपुर ब्लॉक में पहले चरण में मतदान होना है। कई दिनों से चल रही चुनावी तैयारियों को शुक्रवार की शाम अंतिम रूप देते हुए प्रशासनिक अफसरों ने पीठासीन अधिकारी को सभी जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।
विज्ञापन

इससे पहले सुबह से ही मतदान सामग्री पाने के लिए ब्लॉक मुख्यालयों पर कर्मचारियों की भीड़ उमड़ पड़ी। न्याय पंचायत वार बने काउंटरों से मतदान दलों को मतपत्र, मतपेटी, मुहर सहित अन्य सामान वितरित किए गए। एक-एक सामग्री का मिलान कर मतदान दल दोपहर बाद अपने बूथों की ओर रवाना हुई।
शाम तक सभी दलों के अपने बूथ पर पहुंचने की रिपोर्ट भी आ गई थी। सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने बूथों का निरीक्षण कर वहां  की  तैयारियों का जायजा लिया। नौगढ़ खंड विकास अधिकारी केडी गोस्वामी के मुताबिक सकुशल चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रिजर्व दलों को सुबह 8 बजे ही ब्लॉक पर बुलाया गया है ताकि जरूरत  पड़ने  पर  उनका इस्तेमाल किया जा सके। उसका, बर्डपुर  और लोटन ब्लॉक से भी पोलिंग पार्टियों की रवानगी सकुशल पूरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें