फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चार अक्तूबर से बढ़नी के रास्ते चलेगी गोरखपुर-शकूरबस्ती पूजा स्पेशल ट्रेन

Sun, 27 Sep 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ढेबरूआ। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर से दिल्ली के शकूरबस्ती के बीच वाया बढ़नी पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। बढ़नी रेलवे स्टेशन पर ठहराव मिलने से सिद्धार्थनगर और नेपाल सीमा क्षेत्र के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 05101 गोरखपुर-शकूरबस्ती पूजा स्पेशल का संचालन चार अक्तूबर से प्रत्येक रविवार को होगा। ट्रेन शाम 4 बजे गोरखपुर से रवाना होकर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए बढ़नी पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 11:05 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 05102 शकूरबस्ती-गोरखपुर पूजा स्पेशल का संचालन पांच अक्तूबर से प्रत्येक सोमवार को किया जाएगा। यह दोपहर 1:15 बजे शकूरबस्ती से चलकर अगले दिन सुबह 8:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे का कहना है कि विशेष ट्रेन से त्योहारों के दौरान नियमित ट्रेनों पर दबाव कम होगा और यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें