फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम चरण में साइकिल ने पकड़ ली रफ्तार

Mon, 09 May 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शिकरी में रैली निलते सदर विधायक और राज्य महिला आयोग की सदस्य इंद्रासना त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अंतिम चरण में पहुंचने के साथ ही सपा के साइकिल की रफ्तार तेज हो गई। सभी गांवों को नापने के मकसद से कार्यकर्ता जोर-शोर से साइकिल लेकर दौड़ रहे हैं। सोमवार को नौंवें दिन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में साइकिल पूरी रफ्तार में दिखी। चमचमाती सड़कों से लेकर उबड़-खाबड़ मार्ग पर साइकिल सवार खूब दौड़े।
विज्ञापन

सदर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी विकास संदेश साइकिल यात्रा सोमवार को कपिलवस्तु विधायक विजय पासवान के नेतृत्व में सिकरी बाजार से पननी, बघेला, भर्मी, हरिवंशपुर होते हुए ठोठरी बाजार पहुंच कर एक जनसभा का रुप ले लिया।
लोटन ब्लाक में ही एक अन्य रैली पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरिराम यादव के नेतृत्व में रवाना हुई। रैली लोटन से बनियाडीह होते हुए नेतवर, पटखौली, एकडेंग्वा होते हुए तरघौना बाजार में समाप्त हई।
विज्ञापन

रैलियों में राज्य महिला आयोग सदस्य इंद्रासना त्रिपाठी, चंद्रजीत यादव, सपा यूथ ब्रिगेड के खुर्शीद अहमद, विशंभर लाल, राजकुमार जायसवाल, सोनू सिंह, अतीउल्लाह, मानस कुमार यादव, मनोज जायसवाल, अनिल मिश्रा, विनय सिंह, श्यामबदन विश्वकर्मा, कैसर, शिवरतन, श्याम लाल, महेश यादव, हनीफ, रहमत आदि शामिल रहे।
उधर, महिला आयोग की सदस्य जुबैदा चौधरी के नेतृत्व में निकली रैली शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अलीदापुर गौरा से रवाना हुई। बहादुरपुर, मंझरिया, गौरा आदि गांवों तक गुजरी। रैली में जुबैदा चौधरी ने खुद साइकिल चलाई। सरकार की उपलब्धियों से लोगों को रुबरु कराया। रैली में राजमती, रामकरन यादव, सुभाष यादव, दिवाकर, समीउल्लाह अंसारी, मुस्तकीम, रामदास, राजेश मिश्रा, मुरली, मन्नान, हकीम, रामसुभग यादव, नूरजहां आदि शामिल रहे।
शोहरतगढ़। सपा सरकार के चार साल की उपलब्धियों को आम जन को बताने के लिए सोमवार को चिल्हिया में सपा के वरिष्ठ नेता सुखराज यादव ने साइकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल यात्रा शोहरतगढ़ कस्बे में पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई।
सपा नेता सुखराज यादव ने कहा कि हर गांव में विकास हो, सपा सरकार की यही मंशा है। सरकार ने चार साल में हुए जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता में बताने के लिए कार्यकर्ताओं के माध्यम से साइकिल रैली से प्रचार-प्रसार करवा रही है।
इससे ही आमजन जागरुक होंगे और सरकार की योजनाओं का लाभ सीधा ग्रामीण जनता को मिलेगा। साइकिल यात्रा चिल्हिया रेलवे क्रासिंग से भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता साइकिल यात्रा में शामिल होकर कंदवा बाजार, चिल्हिया, कटया, गौहनिया, परसिया, छतहरा, गडाकुल, शोहरतगढ, नीबी दोहनी, रमवापुर, डोइया, लुचुइयां, गोनचैरा, बगहवा होते हुए खुनुवा पहुंची।
यहां भी जनसभा हुई। रैली में राजनरायन यादव, हरिश्चंद्र यादव, चंद्रिका चौरसिया, गोपाल यादव, बेचन, रामसुभग, राजेश,  राजेंद्र,  सर्वजीत यादव, राजाराम यादव, प्रहलाद यादव, दयाराम यादव, अतीकुर्रहमान, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
डुमरियागंज। सपा की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाने के लिए डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में पिछले नौ दिनों से चल रही साइकिल यात्रा सोमवार को भी जारी रही। कारेखूंट से निकली साइकिल रैली कई गांवों की सड़कों व गांव की पगडंडियों से गुजरी।
सपा नेता रामकुमार चिनकू यादव की अगुवाई में पसीने से लथफथ होने के बाद भी हुंकार भरते हुए करमहिया पहुंचा। इस दौरान भानपुर रानी व हिसामुद्दीनपुर में जनसभा भी हुआ। सभा में रामकुमार चिनकू ने कहा कि साइकिल यात्रा में उमड़ रही भीड़ से विरोधी हताश हो चुके हैं।
गांव-गांव और जन-जन तक पहुंच रही साइकिल यात्रा का जिस उत्साह के साथ लोग स्वागत कर रहे हैं, उससे यह स्पष्ट है कि आगामी 2017 में एकबार फिर से जनता सपा की सरकार बनाना चाह रही है।
रैली में अफसर रिजवी, घिसियावन यादव, अनिल गौतम, विशाल सोनी, पवन यादव, लक्की शुक्ला, दिवाकर यादव, राजन तिवारी, चिरागी लाल मौर्य, नंदलाल, निक्कू यादव, बद्रीनाथ गुप्ता, राजेन्द्र यादव, बुलबुल, राम निहाल यादव, चिनकू चौधरी, राजकुमार, हरेंद्र यादव, अनूप श्रीवास्तव, पिनपिन, रामजी, बेचन यादव चौधरी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें