फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बादलों के बीच छिपे चांद के दीदार के साथ व्रत पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। आसमान में छाए बादल, हाथों में पूजा की थाली और चांद के दीदार का इंतजार। करवाचौथ पर बृहस्पतिवार को जिले में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखा। शाम को विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और चंद्र दर्शन के बाद छलनी से पति का चेहरा देखकर व्रत खोला।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर शहर से लेकर बांसी, डुमरियागंज, इटवा और शोहरतगढ़ तक पर्व की रौनक रही। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर शृंगार किया और हाथों में मेहंदी सजाई। घरों में करवाचौथ की कथा सुनने और पूजा की थाली सजाने की तैयारियां होती रहीं। शाम होते ही महिलाएं छतों और खुले स्थानों से चांद निकलने की राह देखने लगीं। बादलों के कारण चंद्र दर्शन में देरी से इंतजार बढ़ा, लेकिन महिलाओं का उत्साह बना रहा। चांद दिखने पर अर्घ्य देकर और पति के हाथों जल ग्रहण कर उन्होंने व्रत का पारण किया।
बाजारों में रही गहमागहमी, शृंगार के सामान की खूब हुई बिक्री : सिद्धार्थनगर। करवाचौथ को लेकर शहर के बाजारों में भी खूब चहल-पहल रही। कपड़े, आभूषण, सौंदर्य प्रसाधन और पूजा सामग्री की दुकानों पर सुबह से खरीदारों की आवाजाही बनी रही। महिलाओं ने साड़ी, सूट, चूड़ी, बिंदी, मेहंदी और सिंदूर की खरीदारी की। करवा, छलनी, दीपक, पूजा की थाली और मिठाइयों की भी मांग रही। फल की दुकानों पर सेब, केला और अनार खरीदने के लिए लोग पहुंचे। शाम होते-होते बाजारों में रौनक और बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें