फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा में गया था परिवार, चोर समेट ले गए सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
छठ पूजा में गया था परिवार, चोर समेट ले गए सामान
विज्ञापन

शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के अगया गांव में बुधवार रात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर नकदी सहित कई सामान उठा ले गए। चोरी के समय घर खाली था। परिजन छठ पूजा में नौतनवां गए थे।
बृहस्पतिवार को परिवार के लोग घर पहुंचे तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और घर के अंदर सामान बिखरे हुए थे। अलमारी व बक्से के ताले टूटे थे। इसकी सूचना पुलिस को सूचना दे दी गई है। मौके पर पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

क्षेत्र के अगया गांव निवासी राज किशोर के अनुसार, परिवार के सदस्यों के साथ वह घर में ताला लगाकर नौतनवां में ससुराल में छठ पूजा में गए थे। बृहस्पतिवार को छठ पूजा से लौटकर सुबह 10 बजे घर पहुंचे। दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर में समान बिखरे हुए थे। कमरे में रखी अलमारी, दो बड़े बक्से के ताले टूटे हुए थे।
विज्ञापन

सभी समान जमीन पर फैले थे। लाखों के गहने, बर्तन व अन्य सामान चोर उठा ले गए थे। पीड़ित ने घटना की जानकारी शोहरतगढ़ थाने में दी। इस संबंध शोहरतगढ़ के एसओ बृजेश सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली थी। पुलिस टीम जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें