फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एक करोड़ से बदलेगी नगर पंचायत की सड़कों की सूरत

Wed, 15 Oct 2025 10:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भारतभारी के रीवा से करौता मार्ग तक जो लगभग एक किलोमीटर लंबे सड़क जर्जर पड़ा। संवाद
विज्ञापन
भारतभारी। नगर का रीवा-करौता मार्ग के दिन जल्द बहुरने वाला है। जल्द ही यह सड़क आरसीसी में बदल जाएगी। इससे राहगीरों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत की ओर से भेजे गए कार्य के प्रस्ताव पर शासन ने मुहर लगा दिया है। बजट आवंटित होने की प्रक्रिया चल रही है। भारतभारी के नगर पंचायत बनने के बाद भी सड़क और नाली की व्यवस्था न होने से गांव जैसी स्थिति बनी हुई है। इसमें धीरे-धीरे करके विकास का पहिया आगे बढ़ रहा है।
गांव शहर का स्वरूप लेने की ओर अग्रसर है। इसी में रीवा से करौता मार्ग तक जो करीब एक किलोमीटर लंबे सड़क निर्माण कार्य के लिए शासन से करीब एक करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

यह स्वीकृति क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह मार्ग वर्षों से जर्जर स्थिति में था। बारिश के दिनों में यहां से आवागमन करना बेहद मुश्किल हो जाता था। इससे स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों और किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

इस समस्या के समाधान के लिए नगर पंचायत प्रशासन की ओर से लगातार शासन से पत्राचार किया जा रहा था। अंततः लंबे इंतजार के बाद शासन ने सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। जैसे ही तकनीकी प्रक्रिया पूरी होगी निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें