फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बदलेगी शहर के सड़कों की सूरत, हर वार्ड में होगा निर्माण कार्य

Mon, 29 Jun 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर की बदहाल सड़कों की सूरत जल्द सुधारने वाली है। खास करके विस्तारित क्षेत्र की सड़कों का निर्माण होगा, जो नगर पालिका में शामिल होने के बाद अभी शहरी सुविधाओं से काफी पीछे हैं। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत 7.32 करोड़ रुपये सड़क निर्माण पर खर्च किए जाएंगे। इसमें प्रत्येक वार्ड से एक से दो सड़कें बनाई जाएंगी। इसमें उन सड़कों को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां सड़क बननी बेहद जरूरी है। कागजी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बजट आवंटित होते ही सड़क क निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस योजना में सड़क के मद में बजट आने के बाद नगर पालिका प्रशासन सबसे जरूरी सड़क को प्राथमिकता के आधार बनवाएगा। सड़क आरसीसी बननी है, इसलिए अगर बजट समय से बजट आ गया तो बरसात में भी काम होगा। आरसीसी का निर्माण बरसात के सीजन में भी चलता है।
नगर पालिका सिद्धार्थनगर के सीमा विस्तार के बाद शहर का दायरा बहुत बड़ा हो गया। विकसित आबादी शहर का हिस्सा बन गई। 25 वार्ड वाले नगरीय क्षेत्र की आबादी अब डेढ़ लाख से अधिक पहुंच चुकी है। इसमें विस्तारित क्षेत्र की नई बसावट वाली आबादी में अभी सुविधाओं का अभाव है। सड़क, नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी है। यहां ग्राम पंचायत में बजट कम होने के कारण विकास की गति अपेक्षित नहीं बढ़ रही थी। शहरी क्षेत्र में शामिल होने के बाद लोगों ने उम्मीद जगी कि अब गांव से नगर में आ गए हैं। विकास के लिहाज से सड़क और जलनिकासी के लिए नाली का काम हो रहा है। सड़क और नाली बनाने काम हो रहा है, जिससे जलनिकासी और आवागमन की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन

-
यह सड़कें बदहाल, बनना जरूरी
विस्तारित क्षेत्र में शहर का हिस्सा बने हेडगेवार नगर की सड़क बहुत खराब है। लंबे समय से सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। सड़क जर्जर होने के कारण लोगों को आने- जाने में बहुत परेशानी होती है। इस मार्ग से बड़ी आबादी जो उस मोहल्ले में निवासी करती है, उसका आवागमन होता है। हाईवे से जुड़ने वाली यह सड़क बन जाए तो लोगों को आने-जाने में काफी राहत मिलेगी। नगर सृजन योजना में इस सड़क के बनने की काफी उम्मीद है। इसके अलावा ऑफिसर्स कॉलोनी की सड़क बदहाल है। यहां बड़ी आबादी निवासी करती है। सड़क लंबे समय से खराब है। इस योजना के तहत सड़क का निर्माण होने की गुंजाइश बढ़ गई है। इसी प्रकार से अन्य वार्ड में सड़क हैं जो इस योजना में बन सकेंगी।
नगर सृजन योजना के तहत सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए कागजी प्रक्रिया पूरी करके शासन में भेजा गया है। बजट आवंटित होते ही सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन

- अजय कुमार सिंह, ईओ नगर पालिका सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें