फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आंधी के जख्म नहीं भर पाया बिजली विभाग, पखवारे भर से लो-वोल्टेज की मार

Sun, 07 Jun 2026 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। तहसील क्षेत्र के तिलौली फीडर अंतर्गत बैदौली खुर्द गांव में करीब पखवाड़े पहले आई तेज आंधी से क्षतिग्रस्त हुए बिजली के पोल और ट्रांसफाॅर्मर अब तक दुरुस्त नहीं हो सके हैं। ऐसे में ग्रामीणों को लो-वोल्टेज और अनियमित बिजली आपूर्ति की समस्या झेलनी पड़ रही है। भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीण दिलीप और रामकुमार का कहना है कि बार-बार अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उधर, संबंधित अवर अभियंता अवनीश कुमार मिश्र ने बताया कि गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित नहीं है। उन्होंने कहा कि आंधी में क्षतिग्रस्त ट्रांसफाॅर्मर और अन्य उपकरणों के लिए आवश्यक सामग्री अभी उपलब्ध नहीं हो सकी है। सामग्री मिलते ही मरम्मत और सुधार कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें