फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रामलीला में ताड़का वध की लीला का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। क्षेत्र के बुढ़िया टायर में बृहस्पतिवार की रात रामलीला मंचन में कलाकारों की ओर से जानकी जन्म और ताड़का वध की लीला का मंचन किया। कलाकारों ने दिखाया कि सुबाहु और मारीच ने लंकापति रावण के कहने पर ऋषि मुनियों के द्वारा किए जा रहे यज्ञ सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान में विध्न डालने का काम किया। ऋषि विश्वामित्र ने यज्ञ की रक्षा के लिए राजा दशरथ से राम और लक्ष्मण को मांगा।
विज्ञापन

राजा दशरथ ने अपने बेटे राम और लक्ष्मण को भेजने में असमर्थता जताई तो ऋषि वशिष्ठ राजा दशरथ को समझाते हैं, जिसके बाद राजा दशरथ राजी हो जाते हैं। जहां राम और लक्ष्मण के द्वारा ताड़का का वध किया जाता है। रामलीला में जनक के घर सीता के जन्म की लीला का भी मंचन होता है। राजा जनक के द्वारा बारिश के लिए हल चलाया गया तो जमीन के अंदर से एक घड़ा निकला। इस दौरान आचार्य अशोक पाठक, शिव प्रसाद यादव, गुड्डू तिवारी, राजू पांडेय, हरेंद्र मिश्र, अरुण शर्मा, रमाकांत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें