फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मंत्रोचार के बाद मंदिर के पट खोले गए

Tue, 21 Apr 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। नगर पंचायत स्थित शिवनगर वार्ड में स्थित दुर्गा माता मंदिर का जीर्णोद्धार होने के बाद सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल व राम मिलन त्रिपाठी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोचार के बाद मंदिर का पट खोला गया। इस दौरान जय माता दी, जय श्रीराम का जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन


राम मिलन त्रिपाठी ने कहा कि सनातन धर्म में आस्था रखने वालों में मंदिर निर्माण के प्रति आस्था बढ़ती जा रही है। हिंदू समाज के सहयोग नगर पंचायत व ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश क्षतिग्रस्त मंदिरों का जीर्णोद्धार हो रहा है। जन सहयोग से दुर्गा माता मंदिर का जीर्णोद्धार कराने के बाद सोमवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भक्तों के लिए मंदिर का पट खोल दिए गए हैं। इस दौरान मंदिर कमेटी अध्यक्ष श्यामदेव, सुरेश कसौधन सहित काफी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें