बांसी। जिला जज अजय कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को ई-सेवा केंद्र तालुका न्यायालय बांसी का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने मुंसिफ कोर्ट परिसर परिक्षेत्र का निरीक्षण किया।
एडीजे प्रथम मोहम्मद रफी, एडीजे बांसी सत्यप्रकाश आर्या व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुभव कटियार भी साथ रहे। जिला जज ने अधिवक्ताओं से भी मुलाकात कर उनसे बातचीत कर जानकारी ली। इस दौरान बार एसोसिएशन बांसी के अध्यक्ष आदित्य प्रकाश त्रिपाठी, भृगु नारायण मिश्र, रमेशचंद्र उपाध्याय, उमेश तिवारी, जितेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद