सिद्धार्थनगर। आईजीआरएस पोर्टल पर जनशिकायतों के निस्तारण में माह नवंबर की मासिक रैंकिंग में जनपद सिद्धार्थनगर पुलिस को प्रदेश में प्रथम रैंक प्राप्त हुआ है। जनशिकायतों का निस्तारण ऑनलाइन किया जाता है। पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का एक निश्चित समय दिया जाता है। उन संदर्भों को नियत समयावधि के अन्तर्गत निस्तारण किया जाना अनिवार्य है।
पोर्टल पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त संदर्भों की जांच के लिए जांचकर्ता अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर प्रकरण की निष्पक्ष एवं गुणवत्तापरक जांच कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाती है।
उल्लेखनीय है कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का गुणवत्तापरक निस्तारण में वर्ष-2024 के माह नवंबर की मासिक रैंकिंग में जनपद सिद्धार्थनगर को प्रदेश में प्रथम रैंक प्राप्त हुआ। साथ ही मासिक रैंकिंग में जनपद के 18 थानों ने बेहतर कार्य करते हुए उक्त रैंकिंग में प्रथम रैंक प्राप्त किया।