फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नहीं बनी जर्जर सड़क, बारिश में झेलेंगे समस्या

Mon, 18 May 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के बाल्मीकिनगर के मुख्य मार्ग जर्जर और नाली जाम होने के कारण बारिश के दौरान सड़क पर भरा रहत
विज्ञापन
शहर के वाल्मीकिनगर वार्ड के थरौली मोहल्ले में होता है जलभराव
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। शहर के बाल्मिकीनगर वार्ड के थरौली मोहल्ले की जर्जर सड़क नहीं बनने से बरसात के मौसम में लोगों को जलभराव से जुझना पड़ सकता है। वर्तमान में टूटकर जर्जर हो चुकी सड़क किनारे जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है।
शहर के उसका मार्ग से थरौली मोहल्ले में जाने वाली सड़क किनारे निर्मित नाली के क्षतिग्रस्त होने से बरसात के मौसम में जलभराव रहता है। जलनिकासी व्यवस्था नहीं होने से निचली भूमि पर स्थित सड़क जलभराव के कारण टूटकर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। वाल्मिकीनगर वार्ड के थरौली मोहल्ला निवासी राजकुमार वर्मा, विकास पांडेय, जीतेंद्र व रोहित वर्मा का कहना है कि क्षतिग्रस्त सड़क के कारण आवागमन में परेशानी होती है। बारिश के समय इस सड़क से गुजरना मुश्किल होता है। जब तक इस सड़क को ऊंचा कर नाली निर्माण नहीं कराया जाएगा, तब तक लोगों को जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में ईओ अजय कुमार सिंह का कहना है कि कार्ययोजना बनाकर जल्द ही सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा।

सड़क किनारे स्थित है अस्पताल और विद्यालय
थरौली मोहल्ले में जाने वाली सड़क किनारे निजी अस्पताल और स्कूल है। प्रतिदिन स्कूल के बच्चों, मरीजों व तीमारदारों का आवागमन होता है। थरौली मोहल्ले की हजारों आबादी का भी इसी सड़क से लोगों का आवागमन होता है। सड़क पर पसरे गंदे पानी के कारण स्कूली बच्चों, मरीजों व स्थानीय लोगों को प्रतिदिन सांसत झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें