इटवा। नगर पंचायत इटवा के अटल नगर (इटहिया) में स्थित जर्जर हो चुके पंचायत घर को शुक्रवार को तहसीलदार अजय कुमार मौर्य की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से ध्वस्त करा दिया गया।
भवन की हालत बेहद खराब होने के कारण उसके कभी भी गिरने की आशंका जताई जा रही थी। इस संबंध में लेखपाल सच्चिदानंद मिश्रा ने बताया कि पंचायत भवन काफी जर्जर स्थिति में था, जिसके चलते सुरक्षा के दृष्टिकोण से इसे गिराना आवश्यक हो गया था। ध्वस्तीकरण के बाद उक्त स्थल को जल जीवन मिशन अमृत योजना 2.0 के निर्माण कार्य के लिए ठेकेदार को सौंप दिया गया। इस दौरान मौके पर पुजारी, गोरखनाथ, सुरेंद्र, सोहन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।