फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जलनिकासी के लिए किया प्रदर्शन

Sat, 09 May 2026 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
महुअवा बुजुर्ग में सड़क पर लगे पानी को लकर विरोध प्रदर्शन करते नन्द लाल विद्रोही के साथ लोग।स्र
विज्ञापन
जोकवा बाजार। फाजिलनगर ब्लॉक क्षेत्र के महुअवा बुजुर्ग गांव के डिग्री चौराहा के सामने सड़क पर जलनिकासी का उचित प्रबंध नहीं होने के चलते जलभराव हो रहा है। इससे यहां से राहगीरों व स्कूली बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द जल निकास का प्रबंध कराए जाने के लिए मांग की है।
विज्ञापन


शुक्रवार को राजेश गुप्ता, अशरफ अली, फारुक अंसारी, गुड्डू सिंह, नदीम अंसारी, नन्हे शेरा, इंद्रा गुप्ता, वकील सिंह, रियासत अली, मुन्ना कुशवाहा आदि ने सड़क पर जलभराव की समस्या को लेकर विरोध- प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि जलनिकास के लिए जिला प्रशासन व मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है। प्रशासन की तरफ से शीघ्र कोई बंदोबस्त नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें