फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: माखन चोरी की कथा सुनकर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

Sat, 14 Feb 2026 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। क्षेत्र के प्राचीन बाबा चन्द्रनाथ धाम सखनी में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के दौरान शुक्रवार देर शाम श्रद्धा और भक्ति का संगम देखने को मिला। कथा पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कथा व्यास आचार्य संजय कृष्ण किंकर ने श्रीमद्भागवत कथा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का प्रसंग सुनाया। विशेष रूप से माखन चोरी की कथा का जब उन्होंने सजीव वर्णन किया तो श्रोता भावविभोर होकर झूम उठे। उन्होंने कहा कि भगवान की बाल लीलाएं हमें सिखाती हैं कि ईश्वर सरल हृदय और निष्कपट भक्ति से ही प्रसन्न होते हैं। श्रीकृष्ण की लीलाएं मानव जीवन को प्रेम, आनंद और भक्ति की राह पर चलने की प्रेरणा देती हैं।
कार्यक्रम के अंत में विधिवत आरती और प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर ओम प्रकाश यादव, अनिल सिंह, श्रीकांत यादव, उमेश राय, नंद किशोर राय, धर्मराज राय, विक्की राय, रंजन राय, ओपी यादव, रंजन श्रीवास्तव, छोटे राय, दुर्गेश राय, करुणेश राय, आद्या राय, आकाश राय, नागेंद्र शर्मा, शंभु कुशवाहा, चंचल ठाकुर सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें