फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शिव विवाह का प्रसंग सुनकर भक्ति रस में सराबोर हुए श्रद्धालु

Sat, 04 Apr 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज नगर के सुभाष नगर वार्ड में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में दूसरे दिन बृहस्पतिवार की रात पं. शिवकुमार मिश्र ने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का भावपूर्ण वर्णन किया। इससे श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए।
विज्ञापन


कथा व्यास ने शिव विवाह का वर्णन करते हुए कहा कि पर्वतराज हिमालय की घोर तपस्या के बाद माता जगदंबा प्रकट हुईं और उन्हें बेटी के रूप में उनके घर में अवतरित होने का वरदान दिया। इसके बाद माता पार्वती हिमालय के घर अवतरित हुईं। बेटी के बड़ी होने पर पर्वतराज को उसकी शादी की चिंता सताने लगी। कहा कि माता पार्वती बचपन से ही बाबा भोलेनाथ की अनन्य भक्त थीं। एक दिन पर्वतराज के घर महर्षि नारद पधारे और उन्होंने भगवान भोलेनाथ के साथ पार्वती के विवाह का संयोग बताया। कथा में आगे कहा नंदी पर सवार भोलेनाथ जब भूत-पिशाचों के साथ बरात लेकर पहुंचे तो उसे देखकर पर्वतराज और उनके परिजन अचंभित हो गए, लेकिन माता पार्वती ने खुशी से भोलेनाथ को पति के रूप में स्वीकार किया। कथा वाचक ने कहा कि शिव विवाह केवल एक धार्मिक प्रसंग नहीं, बल्कि त्याग, तपस्या, समर्पण और अटूट विश्वास का प्रतीक है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें