फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: क्रॉप कटिंग में औसत से कम मिली गेहूं की पैदावार

Sat, 04 Apr 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के देवरिया चमन गांव में शुक्रवार को तहसीलदार रविकुमार यादव की मौजूदगी में क्रॉप कटिंग कराई गई। इस दौरान रेंडम विधि से चयनित कृषक गिरधर प्रसाद चौधरी के खेत में सांख्यिकीय पद्धति के तहत फसल की कटाई कर उत्पादन का आंकलन किया गया। निर्धारित माप के अनुसार 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में की गई कटाई में कुल 8.80 किलोग्राम फसल उत्पादन प्राप्त हुआ, जो औसत पैदावार से कम पाया गया।
विज्ञापन

इस प्रक्रिया के माध्यम से फसल उत्पादन का वैज्ञानिक आंकलन सुनिश्चित किया गया, जिससे ग्राम व तहसील स्तर पर कृषि उत्पादन के सटीक आंकड़े तैयार किए जा सकें। तहसीलदार रविकुमार यादव ने बताया कि क्रॉप कटिंग प्रयोग कृषि आंकलन की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके आधार पर क्षेत्र की औसत उपज निर्धारित की जाती है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत देवरिया चमन में कुल चार गाटों के सापेक्ष एक गाटे पर क्रॉप कटिंग की गई है, जबकि अन्य गाटों के आंकड़ों को जोड़कर औसत उत्पादन तय किया जाएगा। इसी आधार पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को फसल क्षति का उचित मुआवजा भी दिया जाता है।
उन्होंने किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही पराली न जलाने की अपील करते हुए कहा कि इससे न केवल कृषि उत्पादकता प्रभावित होती है बल्कि पर्यावरण प्रदूषण भी बढ़ता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उच्चतम न्यायालय और राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के स्पष्ट निर्देश हैं कि खेतों में पराली न जलाई जाए। इस दौरान लेखपाल दिग्विजय सिंह, आशुतोष चौधरी, फसल बीमा प्रतिनिधि सत्यपाल, प्रधान रितेश चतुर्वेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें