फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: समय बचाने की जिद, जान पर भारी... हादसे का खतरा बढ़ा

Sun, 15 Feb 2026 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विकास भवन के सामने ओबर ब्रिज में बने अवैध कट से बाइक निकालते हुए दिखाई दिए चालक। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर में नियमों को धता बताते हुए ओवरब्रिज पर खतरनाक शॉर्टकट अपनाए जा रहे हैं। विकास भवन के सामने ओवरब्रिज में बने अवैध कट से बाइक सवार बेधड़क निकलते दिखाई दिए जबकि लोहिया कला भवन मोड़ के पास टूटी रेलिंग के नीचे से एक महिला बच्चों को लेकर गुजरती नजर आई। यह लापरवाही न सिर्फ यातायात नियमों का उल्लंघन है बल्कि बड़े हादसे को खुला न्योता भी है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक, समय बचाने के चक्कर में चालक अवैध कट का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, रेलिंग टूटने के बाद उसकी मरम्मत न होने से लोग उसी रास्ते को आने-जाने का साधन बना रहे हैं। ओवरब्रिज जैसी ऊंचाई वाली जगह पर जरा सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है।
विशेषज्ञों का कहना है कि ओवरब्रिज पर इस तरह के अवैध रास्ते दुर्घटना के जोखिम को कई गुना बढ़ा देते हैं। प्रशासन की जिम्मेदारी है कि अवैध कट को तत्काल बंद कर रेलिंग की मरम्मत कराई जाए, साथ ही नियम तोड़ने वालों पर सख्ती की जाए। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़ी अनहोनी से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें