-पांच अप्रैल को वियतनाम के एक होटल में आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गांधी नगर मोहल्ले की रहने वाली समृद्धि श्री ने वियतनाम में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए महिला जागरूकता और शिक्षा पर भाषण दिया। उन्होंने पांच अप्रैल को लोगों को इस बारे में जागरूक किया।
एक फाउंडेशन की तरफ से हर देश की दो-दो छात्राओं को कार्यशाला में भाग लेना था। इसमें शहर की समृद्धि श्री दिल्ली विश्वविद्यालय से चयनित हुईं। वह स्नातक की पढ़ाई अर्थशास्त्र से कर रही हैं। 10वीं तक की पढ़ाई जिले से व 12वीं की पढ़ाई सेंट्रल हिंदू स्कूल बीएचयू से की है। स्कूल में शतरंज चैंपियनशिप, निबंध लेखन, कहानी सुनाना और नृत्य प्रतियोगिता भी जीती है। इस उपलब्धि से पिता राणा प्रताप सिंह व माता सविता सिंह ने हर्ष व्यक्त की है। संवाद