फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अपडेट होगा फाॅर्म का डाटा, नहीं होगी गड़बड़ी

Mon, 06 Apr 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 9, 10 और 11वीं और 12वीं बच्चों के आवेदन फाॅर्म की बारीकी से जांच की जाएगी। इसके पीछे उद्देश्य है कि अंकपत्र में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। गड़बड़ी होने पर बच्चों और अभिभावकों दोनों भागदौड़ करने के साथ ही परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले में राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्त विहीन के 200 के करीब विद्यालय संचालित होते हैं। इसमें हर से हाईस्कूल से लेकर इंटरमीडिएट तक की कक्षाओं में करीब 1.20 लाख बच्चे रहते हैं। कक्षा नौ से ही बोर्ड को लेकर तैयारी शुरू हो जाती है। आवेदन और परीक्षा फाॅर्म भरवाया जाता है। इसमें नाम और अक्षर में अंतर होने के बाद बच्चों को अंकपत्र में सुधार के लिए परेशान हो जाते हैं। ऐसे में डाटा अपलोड और सत्यापन की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सटीक बनाया जाए, ताकि भविष्य में अंकपत्र संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या से छात्रों को न जूझना पड़े। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें