फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: झाड़-फूंक के बहाने की दरिंगदी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। भवानीगंज थाना क्षेत्र स्थित एक मजार पर झाड़-फूंक और दुआ-ताबीज के बहाने महिला के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया। इस मामले में न केवल धर्म की आड़ में अमानवीय कृत्य को अंजाम दिया गया, बल्कि स्थानीय पुलिस पर भी गंभीर शिथिलता बरतने का आरोप लग रहा है। पीड़िता न्याय के लिए भटकने को मजबूर है।
जानकारी के अनुसार बदरे आलम उर्फ सज्जू तीन साल से एक मदसे में मृतक आश्रित के रूप में अध्यापक कार्यरत है। उस पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। सूत्रों के अनुसार सज्जू मदरसे में केवल हाजिरी लगाने ही जाता था। ग्रामीणों का कहना है कि उसके पिता एक मजार की देखभाल करते थे, और झाड़-फूंक भी करते थे। उनकी मृत्यु के बाद यह विरासत सज्जू ने संभाल ली। उसके सहयोगी मसीहुद्दीन उर्फ पप्पू दो बार प्रधान रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने थाने में प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने उसका यौन शोषण किया और उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। शुरुआती तौर पर स्थानीय पुलिस ने मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन जब पीड़िता उच्च अधिकारियों के पास पहुंची, तब 27 जून को धारा 70 (1), 308 (3) और 66 (ई) के तहत केस पंजीकृत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें