संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। इटवा-बढ़नी मार्ग पर स्थित अलफारूक स्कूल के पास शनिवार को दो बाइक चालकों में हुए आमने-सामने की टक्कर हो गई।
इस हादसे में एक स्टेनो समेत दो लोग घायल हो गए। इसमें एक को हल्की चोटें आई हैं।
गंभीर चोट आने वाले बाइक चालक को सीएचसी इटवा में प्राथमिक उपचार करके माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
इटवा तहसील में कार्यरत लेखपाल व एसडीएम इटवा के स्टेनो का कार्य देख रहे अरविंद प्रभाकर शनिवार को तहसील समाधान दिवस की समाप्ति के बाद किसी गांव से मिले प्रार्थनापत्र के निस्तारण के लिए बाइक से जा रहे थे।
बढ़नी मार्ग पर अलफारूक स्कूल के पास कठेला समय माता थाने के ग्राम पचमोहनी निवासी संदीप यादव (23) इटवा आ रहे थे। तभी दोनों बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई।
इसमें संदीप यादव को हल्की चोटें व अरविंद प्रभाकर को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें सीएचसी इटवा लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
इस संबंध में एसओ श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी है। तहरीर नहीं मिली है मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।