भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के युवाओं के अरमान पर सरकारी बजट का अभाव भारी पर रहा है। ग्राम पंचायत रमवापुर राउत के राजस्व गांव चैनियां में करीब 20 लाख की लागत से वृहद खेल मैदान का निर्माण कार्य पिछले दो साल से चल रहा है। लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हो सका है।
युवाओं ने कहा कि इस खेल के मैदान का निर्माण पूरा हो जाने से अपने प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर अपने खेल में और निखार लाने में मिल का पत्थर साबित सकता है।
वृहद खेल मैदान में क्रिकेट, वाॅलीबाल, फुटबाल, बैडमिंटन, रनिंग पथ के साथ ही बाथरूम व चेंजिंग रूम की सुविधा रहेगी। वृहद खेल मैदान में रात के समय प्रकाश व्यवस्था के लिए जनरेटर व स्ट्रीट लाइट भी लगाई जाएगी, ताकि खिलाड़ियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। े