फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: काॅलेज के मेधावियों को किया गया सम्मानित

Wed, 13 May 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीगंज। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के चकचई स्थित इंटर कॉलेज में मंगलवार को मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा सत्र 2025-26 में कक्षा 6 से 12 तक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कॉलेज के प्रबंधक अफजाल अहमद खान, सचिव अकील अहमद खान तथा प्रधानाचार्य अहमद फरीद अब्बासी ने मेधावियों को सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में कक्षा सात की अर्पिता, अल्फिया खातून, शिवम, कक्षा सात के मो. कैफ, आनंद कौशल, मो. रेहान खान, कक्षा आठ के आदित्य सिंह, शुभम यादव, राशि, कक्षा नौ की उम्मे बुशरा, विश्वेंद्र प्रताप सिंह, चांदनी, कक्षा 10 के विशाल यादव, लारैब फातिमा, सिद्धि चौधरी, कक्षा 11 की रीना वर्मा, शालिनी चौधरी, रूशदा तथा कक्षा 12 की माधुरी वर्मा, रिंका गौतम, खुशबू और काजल शामिल रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें