फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बरहजिया ट्रेन बंद होने छात्रों, नौकरीपेशा और व्यापारियों की बढ़ी सांसत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। बरहजिया ट्रेन सेवा 12 दिनों तक रद्द रहेगी। जिससे स्कूल छात्र, नौकरीपेशा और छोटे-बड़े व्यवसाईयों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ट्रेन संचलन ठप होने के कारण लोगों को लंबी दूरी तय करना पड़ रहा है। जबकि समय के साथ-साथ जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है।
विज्ञापन

वाराणसी मंडल के भटनी-सलेमपुर-बरहज रेल खंड पर मंत्रालय की ओर से प्री-नान और नान इंटरलाकिंग कार्य कराया जा रहा है। होने वाले कार्य के कारण मंत्रालय द्वारा कुछ ट्रेनों का रूट बदला गया है। जबकि कुछ पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त भी किया गया है। इसमें बरहजिया ट्रेन भी रद्द कर दी गई है। बरहज-सलेमपुर-भटनी खंड पर संचालित होने वाले बरहजिया ट्रेन से ज्यादातर नगर में पढ़ने आने वाले स्कूली छात्र, इस क्षेत्र से जुड़े नौकरीपेशा, छोटे-बड़े व्यापारियों के अलावा अन्य लोग यात्रा करते हैं। शुक्रवार को ट्रेन बंद होने से लोगों के लिए समस्या खड़ी हो गई। यात्री प्राइवेट साधनों से सलेमपुर, लार, जबकि देवरिया के रास्ते सफर करते देखे गए। रेल खंड पर कराए जाने वाले कार्य के कारण ट्रेन निरस्त किए जाने से लोग हलकान हैं। पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि वाराणसी मंडल के औड़िहार, भटनी रेलखंड पर लार, सलेमपुर, पिवकोल स्टेशनों के बीच कार्य कराया जा रहा है। 13 से 25 मार्च तक बरहजिया ट्रेन का संचलन बंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें