फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रामधुन में भगवामय हुआ शहर, कस्बा, चौराहे तक रही गूंज

Tue, 23 Jan 2024 03:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा पर चहुंओर हर्षोल्लास का माहौल रहा। रामधुन में शहर, कस्बे, चौराहे व गांव भगवामय नजर आ रहे थे। लोग स्वप्रेरणा से ही घर, दुकानों व प्रतिष्ठानों पर भगवा ध्वज लगा पूजन, भजन व कीर्तन करते दिखे। यहां तक कि सोमवार को सड़क पर निकलने वाले अधिकांश वाहनों पर भी भगवा ध्वज लगे दिखे। सुबह से ही मंदिर व सार्वजनिक स्थानों पर भजन कीर्तन के साथ भंडारा का आयोजन कर प्रसाद वितरण हो रहा था। शहर समेत कस्बों व चौराहे की सड़कों पर रह-रहकर भगवा ध्वज लगाए बाइक व अन्य वाहनों के साथ जय श्रीराम के जयकारे लगाते जुलूस गुजर रहे थे।
विज्ञापन

शहर समेत जिले के सभी कस्बों, चौराहों एवं गांवों का नजारा सोमवार को अन्य दिनों की अपेक्षा बदला हुआ दिख रहा था। हर तरफ भगवा ध्वज दिख रहा था और मंदिरों व सार्वजनिक स्थानों पर भजन कीर्तन की आवाज सुनाई दे रही थी। शहर के सिहेंश्वरी मंदिर, हनुमान मंदिर, बेलहिया मंदिर पर सुबह से ही पूजन करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रही। बीएसए कार्यालय पर रविवार से चल रहे अखंड रामायण के पाठ का सोमवार को समापन हुआ और लोगों में प्रसाद वितरण किया गया। कलेक्ट्रेट व विकास समेत सभी सरकारी कार्यालय झालर से सजाए गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें