फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खुशियों के दीप जलाओ अवध में राम आये हैं...

Tue, 23 Jan 2024 03:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। खुशियों के दीप जलाओ अवध में राम आये हैं...। अयोध्या में सोमवार को संपन्न हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में डुमरियागंज नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों को दीपावली की तरह लाइटों से सजाया गया है। जहां पर कार्यक्रम के दौरान भजन कीर्तन, रामचरितमानस, रामायण पाठ कथा सुंदरकांड पाठ, हवन भंडारा तथा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोगों ने मिठाई वितरित कर और पटाखे छोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया। डुमरियागंज नगर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, रामलीला प्रांगण स्थित शिव दुर्गा मंदिर, तेलियाना मोहल्ला स्थित मंदिर सहित बैदौला स्थित दुर्गा मंदिर और बहेरिया स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर भारतभारी, प्राचीन मंदिर देईंपार, शिव मंदिर हल्लौर, भुवनेश्वरनाथ मंदिर भनपुररानी, जाखौली सहित समूचे क्षेत्र में स्थित मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। इस दौरान वातावरण भक्तिमय और राममय बना रहा। इस दौरान दिलीप पांडेय, राकेश शास्त्री, विष्णु श्रीवास्तव, रंजीत अग्रहरि, शिवकुमार, आलोक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। उधर, अल्लापुर महायोगी नगर में भी बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। गांव स्थित काली मंदिर और काशी पराग शिव मंदिर पर सोमवार को सुबह सवेरे से ही भजन कीर्तन और रामचरितमानस का पाठ आयोजित हुआ। कार्यक्रम के अंत में हवन और भंडारा आयोजित हुआ, जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान राजेश्वर त्रिपाठी, श्याम जी त्रिपाठी, ग्राम प्रधान भगवान दास यादव, बृजेश शुक्ल, बबलू तिवारी, अप्पू तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें